Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में इस बार जहां युवा वर्ग ने बड़ी रुचि दिखाई है। वही प्रथम चरण के चुनावी नतीजे में भी युवा वर्ग ने बड़ी संख्या में जीत दर्ज कराई है। दूसरे चरण के चुनाव में 28 मई को भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

वहीं, जिला की मशगां पंचायत में प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। लेकिन उनमें लुदर चंद उर्फ बंटू को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

पहली बार प्रधान का चुनाव लड़ रहे लुदर चंद उर्फ बंटू अन्य प्रत्याशियों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से उन्हें पंचायत में मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। उससे उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों की नींद भी उड़ी हुई है। जबकि लुदर चंद उर्फ बंटू लगातार अपना जनसंपर्क अभियान छेड़े हुए हैं।

उन्होंने अपनी पंचायत के मतदाताओं को भरोसा दिलाया है कि वह पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही वह लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी हर संभव प्रयास करेंगे। ताकि मशगां पंचायत को एक विकसित पंचायत के तौर पर स्थापित किया जा सके।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह 28 मई को अपना मतदान अवश्य करें और उन्हें एक बार पंचायत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर अवश्य दें। ताकि वह जनता की सेवा और बेहतर ढंग से कर सकें।

उन्होंने कहा कि वह पंचायत में युवा वर्ग को चिट्टे जैसे खतरनाक नशे से दूर रखने के लिए खेल मैदान के साथ-साथ पुस्तकालय भी स्थापित करेंगे। ताकि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेल व पढ़ाई की तरफ अपना रुझान कर सकें। इसके साथ ही लुदर चंद उर्फ बंटू ने गांव के रास्तों, गलियों, पेयजल, सड़क व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा को भी बेहतर बनाने का दावा किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह 28 मई को उनके चुनाव चिन्ह धनुष बाण पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं। ताकि वह अपने इलाके का सर्वांगीण विकास करवा सकें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!