Spread the love

आनी (कुल्लू) करंट न्यूज़ : हिमाचल सरकार और पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला की आनी पुलिस ने कार सवार शिमला के दो लोगों को 234 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आनी पुलिस की टीम ने लुहरी मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी। इस दौरान आनी की तरफ से आई एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। उसकी चेकिंग करने पर 234 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान दीपक निवासी गांव नाग डाकघर सिवान तहसील कुमार सेन तथा गौरव ठाकुर निवासी गांव खटकल डाकघर फराल तहसील कुमार सेन जिला शिमला के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!