Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
मणिकर्ण कुल्लू


जिला के धार्मिक पयर्टन स्थल मणिकर्ण में पार्वती नदी की सहायक खडड ब्रह्मगंगा बुधवार सुबह भारी बाढ़ आने से तीन सैलानियों के बह जाने की जानकारी मिली है। जिनकी तलाश में पुलिस और रेस्क्यू दल जुट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह तड़के से जिला में हो रही भारी बारिश के चलते जहां तमाम नदी व नाले पूरी तरह से उफान पर हैं। वहीं पार्वती नदी की सहायक खडड ब्रह्मगंगा में बाढ़ आने से दिल्ली व हरियाणा से घूमने आए पर्यटक मां और बेटा सहित तीन लोग तेज पानी के बहाव में बह गए।

इनकी पहचान 25 वर्षीय पुनम देवी पत्नी रोहित कुमार और चार वर्षीय निकुंज पुत्र रोहत कुमार व 25 वर्षीय विनिता पुत्री विनोद कुमार गाजियाबाद के तौर पर हुई है। जबकि वीरेंद्र कुमार पुत्र तिर्थ राम निवासी शांगना मणिकर्ण लापता है।

जानकारी के मुताबिक यह पर्यटक मणिकर्ण घाटी आए थे। बुधवार सुबह जब यह पार्वती नदी की सहाये खडड के किनारे से गुजर रे थे अचानक खडड में भारी पानी आ गया और यह तीनों उसकी चपेट में आ कर बह गये।

पुलिस और रेस्क्यू दल नदी में बहे इन पर्यटकों को तलाश में जुट गया है। लेकिन अभी तक तीनों का कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुये कुल्लू के पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया अभी तीन लोगों के बहने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन ने पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को नदी नालों से दूरी बनाने की चेतावनी दी हुई है। इसके बावजूद सैलानी दिशा निर्देशों की अवहेलना करके जान जोखिम में डाल रहे है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि मौसम को देखते हुये नदी नालों के आसपास न जायें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!