करंट न्यूज ब्यूरो
केलंग
मंगलवार को प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति मेें हो रही भारी बारिश के कारण जहां जिला के तमा नाले पूरी तरह से उफान पर हैं वहीं लाहुल के जाहलमा नाले में भारी बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि जाहलमा नाले पर बना पुल बह गया है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा इस नाले में मलबा आने से और क्या नुकसान हुआ है इसकी भी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
जबकि जिला के अनेकों संपर्क मार्गों पर यातायात बाधित हो गया और जिला प्रशासन ने भी लोगों कोे फिलहाल सड़कों पर आवाही न करने की सलाह दी है। ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।