Spread the love

सैंज (कुल्लू), करंट न्यूज : हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड द्वारा विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं तथा आम जन-मानस के लिए प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में जिला कुल्लू में विद्युत मंडल थलौट के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय सैंज में पब्लिक इंट्रेक्शन कार्यक्रम के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्युत सुरक्षा और बचत पर चर्चा करते हुए बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने कहा कि विद्युत सुरक्षा तथा बचत न केवल उपभोक्ताओं के लिए बल्कि बोर्ड के लिए भी लाभप्रद है। उन्होंने करंट लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों की जानकारी भी प्रभावी तौर से दी। विद्युत अपघात के कारण और इससे बचाव के उपायों बारे भी चर्चा की गई।

उन्होंने नए विद्युत कनैक्शन जारी करने, अतिरिक्त विद्युत भार, अस्थायी विद्युत कनैक्शन, विद्युत मीटर के स्थानानतरण, विद्युत बिलों के भुगतान के लिए ऑल लाईन व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इसके अलावा ई-वाहन का प्रचलन, अग्रिम विद्युत भुगतान, विद्युत टैरिफ, आई0डी0सी0 चार्जेज बारे भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

पराशर ने उपभोक्ताओं को बिजली के अनाधिकृत प्रयोग और चोरी पर विभिन्न प्रकार की सजाओं के प्रावधान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने तकनीकी तौर पर विद्युत करंट, रजिसटेंस तथा अर्थिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कहा कि विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से अर्थिंग आज के युग की आवश्यकता है। जिसका प्रयोग शेष क्षेत्रों सहित घरेलू क्षेत्र में भी होना आवश्यक है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डिप्टी प्रिंसिपल.सुरेश कुमार ने इस तरह की बिजली से सम्बन्धित ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करने के लिए ने बोर्ड का धन्यवाद किया। बैठक का संचालन प्रोफेसर .प्रेम नेगी ने प्रभावी रूप से किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक होशियार सिंह, प्रोफेसर वंदना एवं छात्रों सहित विद्युत उप-मंडल लारजी के सहायक अभियन्ता ईं0 मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!