Spread the love

प्रयागराज, एजेंसी : बुधवार सुबह तड़के उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन कार सवार व घर में सो रहे दंपति सहित 5 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह तड़के लगभग दो बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर एक घर में घुस गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि 5 घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी है। वहीं, घर में सो रहे दंपती भी गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात थाना इलाके के भुपियामऊ चौकी इलाके में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बबुरहा मोड़ के पास रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ। कार सवार सभी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे।

श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा टीयूवी-300 कार अचानक बेकाबू होकर एक मकान में घुस गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात, भुपियामऊ चौकी, कटरा चौकी, पृथ्वीगंज चौकी, पीआरबी 112 समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस और ग्रामीणों को कार में सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आनन-फानन सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। कार में सात लोग सवार थे।

सभी बिहार-झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि तीन कार सवार और घर में सो रहे दंपती समेत पांच घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में इनकी हुई मौत

राजू सिंह (25) निवासी चैनपुर मढौरा बिहार।
अभिषेक कुमार सिंह (24) पुत्र राज कुमार सिंह निवासी छपरा बिहार।
सौरभ (26) पुत्र विनोद निवासी जनपद रायगढ़ झारखंड।
ड्राइवर अभिषेक ओझा (30) ,पता अज्ञात।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!