Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : विकास खंड भुंतर के पंचायत प्रधान संघ ने मंगलवार को उपायुक्त तोरूल एस रवीश से मुलाकात कर उन्हें लाडा के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।

संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पंचायतों को स्वीकृत लाडा का पैसा जल्द जारी किया जाए। ताकि इसे विकास कार्यों में खर्च किया जा सके और अधूरे पड़े विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं जलूग्रां पंचायत के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 22 सितंबर 2022 को हुई लाडा की बैठक में सभी पंचायतों को धनराशि की स्वीकृति दी गई थी।

उन्होंने कहा कि लाडा की उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त से यह मांग की गई कि पंचायतों को निर्धारित धनराशि का हिस्सा ग्राम सभा की शैल्फ में पारित व फाइल कार्य के अनुसार जारी किया जाए। यह पैसा पंचायतों में विकास कार्यों पर खर्च होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतों को पैसा नहीं दे रही है, जिस वजह से विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पंचायतों को तो डेढ़ करोड़ रुपए तक धनराशि स्वीकृत हुई है।

इस मौके पर हुरला पंचायत की प्रधान सीता महंत, रोट पंचायत के प्रधान राजेंद्र शर्मा, रैला-1 पंचायत की प्रधान खिला देवी, दियार पंचायत की बबली देवी, रैला-2 पंचायत के प्रधान जोगिंद्र सेन, पारली पंचायत के प्रधान राज मल्होत्रा व चौंग पंचायत के उपप्रधान मेहर चंद सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!