पतलीकूहल (कुल्लू), करंट न्यूज : विद्युत उपमण्डल कटराई के सहायक अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन नग्गर के अन्तर्गत आने वाले 11 केवी रायसन फीडर की आवश्यक मुरम्मत के चलते बिजली बंद रहेगी।
बताया कि रख-रखाव के कारण फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों पतलीकुहल, कटराईं, बशकोला, बाड़ी, जौंग, छानी, दुआड़ा व आसपास के लगते क्षेत्रों में 3 दिसंबर मंगलवार को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके साथ ही 11 केवी रायसन फीडर की आवश्यक मुरम्मत और रख-रखाव के कारण फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों डोभी, झाकड़ी, खड़िहार, मेहा, फोज़ल, धारा, नेरी, काथी, कुकड़ी, डोहलूनाला व आसपास के लगते क्षेत्रों में 4 दिसंबर बुधवार को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अगले दिन 5 दिसंबर वीरवार को 11 केवी बड़ाग्रां फीडर की आवश्यक मुरम्मत और रख-रखाव के कारण फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों 14 मील से 18 मील, रामपुर, कशेरी, ब्राण, रियाड़ा, शांगचर, जैंडी, बड़ाग्रां, पनगाँ, हलाण-2 व आसपास के लगते क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जबकि 6 दिसंबर शुक्रवार को 11 केवी नग्गर फीडर की आवश्यक मुरम्मत और रख-रखाव के कारण फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों रायसन, छाटनसेरी, शिरढ़, बैंची, मालीपत्थर, बागा, कराल, हिमरी, जलौर, नांगाबाग व आसपास के लगते क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि विपरित मौसम व बारिश होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग करने का अनुरोध किया।