Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : शनिवार को राज्य डेंटल एसोसिएशन ने जिला कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला भर में बिना डिग्री धारक दंत चिकित्सकों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि कि इन अवैध क्लिनिकों ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ शुरू कर दिया है। जिससे कुल्लू जिला व आस पास के ज़िलों के लोगों को कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

जानकारी देते हुए एसोसियेशन के प्रेस सचिव सुशील लगवाल ने बताया कि जिला में चल रहे इस गोरख धन्धे के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अवैध दंत चिकित्सा से सम्बंधित लोगों पर कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!