Spread the love

पतलीकूहल (कुल्लू), कुलभूषण अवस्थी : कुल्लू और मनाली के बीच स्थित पतलीकूहल कस्बा बढ़ी तेजी से व्यापारिक कस्बे में तब्दील होता जा रहा है। कुल्लू से मनाली तक टू-लेन बनने के बाद पतलीकूहल में कई लोग व्यापार करने की और आकर्षित हो रहे हैं।

पतलीकूहल के पुराने बाजार को बचाने के लिए राजमार्ग को पतलीकूहल के बाहर से निकाला गया है। जिसके चलते लोग अब पतलीकूहल की पुरानी सड़क पर गाड़ियों को पार्क कर रहे हैं। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, लोगों ने पतलीकूहल में स्थित एकमात्र खेल मैदान को भी लंबे समय से पार्किंग का अड्डा बना रखा है। मैदान में पार्किंग के चलते स्थानीय बच्चों को खेलने भी भारी दिक्कत पेश आ रही है। साथ ही वाहनों की पार्किंग के चलते शाम को अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ घूम नहीं पा रहे हैं।

हालांकि मैदान में कटराईं पंचायत द्वारा लोगों को आराम करने के लिए बेंच लगाये गए हैं। परन्तु वाहनों के खड़े होने से लोग इस सुविधा का लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं। जिसके कारण पंचायत द्वारा लोगों आराम के लिए लगाये ये बेंच मात्र शोपीस बन कर रह गए हैं।

जबकि मैदान में वाहनों की पार्किंग के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लग चुके हैं। परंतु मैदान के लिए लड़ने वाली हलाण-2 और कटराईं पंचायतों को मैदान की साफ़ सफ़ाई की कोई परवाह नहीं है। वैसे तो दोनों पंचायत अपने-अपने क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी के कहने पर सफ़ाई का विशेष ध्यान रख रही है। परंतु इस मैदान की दोनों पंचायतों के प्रतिनिधि कोई सुध नहीं ले रहे हैं।

हालांकि इससे पहले भी कई बार इस मैदान दशा को मीडिया द्वारा उठाए जाने के बाद प्रशासन के आदेश के बाद ख़ाली करवाया गया है। लेकिन मैदान में बार बार लोगों द्वारा वाहनों खड़ा करना दोनों पंचायतों के प्रतिनिधियों की नाकामी को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि कटराईं पंचायत हर वर्ष इस मैदान को व्यापारिक गतिविधियों के लिए डोम लगाने को देती है। जिसके बदले पंचायत को मोटी रकम अदा की जाती है। लेकिन हैरत इस बात की है कि इस मैदान पर उन पैसों से किसी प्रकार की मरम्मत व साफ सफाई नहीं की जाती है। पार्किंग और डोम के करण मैदान के फ़र्श पर बिछाई गई कंकरीट उखड़ गई है। परंतु पंचायतों को बच्चों के खेल अभ्यास से कोई लेना देना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मैदान को व्यापारिक गतिविधियों के लिए बिल्कुल भी प्रयोग न किया जाए। क्योंकि पतलीकूहल में यही एकमात्र मैदान है जहां पर बच्चे अपनी खेलों का अभ्यास करते हैं। यहां पर वर्ष में एक बार रामनवमी मेला का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा यहाँ पर कभी कभार जनसभा का आयोजन किया जाता है।

लोगों का कहना है कि प्रशासन को पंचायतों को शीघ्र मैदान ख़ाली करवाने का आदेश देना चाहिए और पंचायतों को भी बच्चों के हित में इस मैदान को व्यापारिक गतिविधियों के लिए किसी संस्था को नहीं देना चाहिए।

वहीं कुल्लू के एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि वह मैदान का निरीक्षण कर वहां से वाहनों को हटाने के निर्देश देंगे और भविष्य में भी वहां पर वाहन खड़े न हो, इसके भी कड़े निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!