Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : जिला मुख्यालय पर स्थित कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल की ग्याहरवीं कक्षा की छात्रा आँचल भंगालिया का चयन खेलो इंडिया वूशु नॉर्थ जॉन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

जानकारी देते हुए जिला कुल्लू वूशु संघ के महासचिव लुदर चन्द ने बताया कि 9 से 12 जुलाई को खेलो इंडिया वूशु की प्रतियोगिता एनएसएनआईएस पटियाला में होने जा रही।

इस प्रतियोगिता में कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आंचल भंगालिया 60 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना हुनर दिखाएगी। यह खिलाडी हिमाचल प्रदेश की वूशु टीम से खेलेगी।

इसके लिए कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ने आंचल को बधाई दी और आगे भी इस तरह खेल प्रतियोगताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!