Spread the love

बंगाणा (ऊना): बंगाणा उपमंडल के तहत लठियाणी घाट पर मछलियों को चारा डालने आए एक व्यक्ति का पैर फिसलने से गोबिंदसागर झील में जागिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे मछलियों को चारा डालने आया था। कि अचानक पांव फिसलने से झील में जा गिरा। हालांकि झील पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया।

लेकिन जब तक उसे झील से बाहर निकाला गया तो उसने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान 60 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ मक्खन निवासी बड़सर के तौर पर हुई है। वह बड़सर में सब्जी की दुकान करता था।

बंगाणा के एसडीएम सोनू गोयल ने बताया कि शव को पानी से बाहर निकाल कर परिजनों को सौंप दिया है। बंगाणा पुलिस द्वारा उक्त मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!