Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के गांवों और दूरदराज के इलाकों के लिए अच्छी खबर है। अब बिजली के खंभों के सहारे हर गांव तक हाईस्पीड इंटरनेट और ब्रॉडबैंड पहुंचेगा।

इसके लिए बिजली बोर्ड ने नई पोल पॉलिसी-2026 लागू कर दी है। इस पॉलिसी के तहत बिजली बोर्ड अपने एलटी खंभों को 5 साल के लिए निजी कंपनियों को किराये पर देगा।

कंपनियां इन्हीं खंभों पर फाइबर केबल बिछाकर इंटरनेट सेवा देंगी। इससे गांवों में अलग से खंभे लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और काम भी जल्दी होगा।

बिजली बोर्ड का मानना है कि इस फैसले से एक तरफ बोर्ड को आमदनी होगी, वहीं दूसरी तरफ दूरदराज के क्षेत्रों में भी तेज इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी।

पहाड़ों में जहां अब तक नेटवर्क की दिक्कत आती थी, वहां अब लोगों को पढ़ाई, काम और सरकारी सेवाओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!