Spread the love

अठारह करडू री सौंह, कुल्लू

भाजपा हाई कमान द्वारा बीती रात मंडी लोकसभा क्षेत्र से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान करने के बाद मंडी लोकसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में खलबली मच गई।

सोमवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त में अठारह करडू री सौंह में भाजपा नेताओं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी रहे सेवानिवृत ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर तथा सुंदर नगर से लोकसभा टिकट के दावेदार अजय राणा व अन्य ने एक गुप्त बैठक की।

जिसमें सभी ने निर्णय लिया कि अब वह एक भजन मंडली का गठन करेंगे और राम नाम का गुणगान करते हुए लोगों को राम नाम की महिमा का ज्ञान बांचेंगे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह भी तय हुआ कि कुल्लू में भगवान राम के मंदिर के बाद अब अयोध्या में भी भगवान राम का मंदिर बन गया है। तो ऐसे में यह भजन मंडली अयोध्या में जाकर भी भगवान राम का गुणगान करेंगी।

भगवान से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का भविष्य बेहतर होने की प्रार्थना करेंगे। ताकि उनका बॉलीवुड करियर फिर से ठीक चल पड़े और वह राजनीति छोड़ कर अपने पुराने धंधे की ओर लौट जाए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!