Spread the love

ऊना : जिला के उपमंडल बंगाणा में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसके तहत एक स्कूली छात्रा ने अपनी सहेली के पिता पर दुराचार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। गत दिन उसकी बेटी अपनी सहेली के घर गई थी। बताया कि बेटी ने दो से तीन घंटे में वापस आने की बात कही।

लेकिन समय ज्यादा होने पर जब फोन किया, तो बेटी ने बताया कि उसकी सहेली के पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद महिला अपने भाई के साथ बेटी के सहेली के घर पहुंची।

महिला ने मामले को लेकर महिला पुलिस थाना में को शिकायत दी है। वहीं, ऊना के एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!