रामपुर बुशहर (शिमला)- जिला के रामपुर उपमंडल के तहत दलोग गांव में एक युवक से मारपीट करते हुए हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक ही गांव के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 मार्च को दरोग गांव में कुछ लोगों ने नेपाली मूल के युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। पुलिस के मुताबिक बेहाशी की हालत में स्थानीय लोगों ने युवक को उसके घर पहुंचाया और उसी रात उसकी मौत हो गई।
मृत्तक युवक की पहचान गगन बहादुर निवासी नरैण गांव रामपुर के तौर पर हुई है। वह अपने परिवार के साथ वहां पर रहता था। दूसरे दिन नेपाली युवक के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। नेपाली युवक का नाम गगन बहादुर बताया जा रहा है।
लेकिन इस घटना के 10 दिन बाद पुलिस को इस हत्याकांड की गुप्त सूचना मिली। तो पुलिस ने घटनास्थल पर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मारपीट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी कुछ लोगों के मारपीट में शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए 5 स्थानीय लोगों को पूछताछ के गिरफ्तार किया है। जिनमें मुरत सिंह (54) पुत्र धर्मदास, सतवीर (43) पुत्र जोगिंद्र सिंह, रवींद्र (27) पुत्र विष्णु देव, अशोक कुमार (51) पुत्र तारा चंद व देवेंद्र (34) पुत्र वीर सिंह निवासी गांव दलोग, डाकघर नरैण, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला शामिल हैं।

जानकारी देते हुए रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि नेपाली मूल के युवक के साथ मारपीट व हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। कहा कि पुलिस हत्या के इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।