Spread the love

एजेंसी
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश )

वीरवार सुबह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां घने कोहरे के चलते ट्रक और टेंपो में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क में हर तरफ लाशें बिछ गईं।

यह मंजर देख हर किसी की रूह कांप गई। अपनों की जान जाने के बाद परिजन रोते-बिलखते रहे। हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक और टैंपो के बीच ये हादसा थाना अल्लाहगंज के फर्रुखाबाद मार्ग पर हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और टैंपों की आमने-सामने टक्कर हुई है। इस हादसे में टैंपों में सवार अधिकतर यात्रियों की जान गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा थाना सेहरा मऊ दक्षिणी के इलाके का है।

पुलिस के पहुंचने से पहले दुर्घटना स्थल पर सड़क से गुजर रहे वाहनों के चालकों और यात्रियों ने बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वह काफी विभत्स और दिल दहला देने वाली हैं। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टैंपो के परखच्चे उड़ गए और उसके पुर्जे-पुर्जे टूट कर सड़क पर बिखर गए

भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस के अन्य आला-अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शवों की शिनाख्त की जा रही है, साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!