Spread the love

सोलन

जिला से से संबंध रखने वाले दो भाई-बहन की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत हो गई। उनके साथ्ज्ञ ही पंजाब के फगवाड़ा से संबंध रखने वाली दो महिलाओं की भ डूबने से मौत हो गई। जबकि फगवाड़ा के एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोलन के एक ठेकेदार का बेटे और बेटी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे थे। जहां पर दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार का बेटा छः साल से ऑस्ट्रेलिया में था, जबकि बेटी दो साल पहले ही पढ़ाई के लिए गई थी।

इनके साथ पंजाब के फगवाड़ा निवासी मौसी व उसकी बेटी की भी हादसे में मौत हो गई है। जबकि मौसा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड पर यह हादसा हुआ। फगवाड़ा निवासी परिवार छुट्टियां मनाने यहां गया था।

घटना 24 जनवरी को साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर तीन युवतियों और एक व्यक्ति को पानी से निकाला। इस घटना से सोलन शहर में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!