Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान अटल टनल, रोहतांग का दौरा किया। उन्होंने इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सुरंग को भारत की तकनीकी क्षमता, दृढ़ संकल्प और दुर्गम क्षेत्रों में निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

राष्ट्रपति ने कहा कि अटल टनल वैश्विक मानकों का एक इंजीनियरिंग चमत्कार है, जिसका निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा अनुकरणीय समर्पण के साथ किया गया है। यह प्रतिष्ठित बुनियादी ढांचा सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी भारत की तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।

गौर रहे कि मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से सालभर जोड़ने वाली इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल का उद्घाटन वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!