Spread the love

धर्मपुर (मंडी)

वीरवार को हिमाचल प्रदेश के 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह मंडी जिले के धर्मपुर हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड, भारतीय रिज़र्व बटालियन सकोह, एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद भरे जाएंगे। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा राशि 25 गुना तक बढ़ाई है। लेकिन कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की ओर से महंगाई भत्ते की घोषणा न होने से कर्मचारी और पेंशनर पूरी तरह मायूस हैं।

कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अप्रैल में 13 अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। कहा कि मंडी जिले का विकास भी प्राथमिकता में है।

उन्होंने धर्मपुर क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। नगर पंचायत संधोल व धर्मपुर में डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा की। बाबा कमलाहिया मंदिर सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़ देने की घोषणा की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!