फतेहपुर (कांगड़ा)।
बीती देर रात जिला के जसूर-तलवाड़ा सड़क मार्ग पर कस्बा बटाहड़ी में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पुलिस थाना फतेहपुर की गाड़ी बेसहारा पशुओं को बचाते-बचाते पेड़ से टकराकर पलट गई। गाड़ी में सवार तीन पुलिस जवान घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गाड़ी में थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और राजीव कुमार मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वह सभी कृषि मंत्री चंद्र कुमार को लेने टैरेस गए थे।

लेकिन वापस लौटते वक्त उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। थोड़ी देर बाद मंत्री चंद्र कुमार की गाड़ी भी वहां आकर रुकी और बड़ी मुश्किल से तीनों पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया और अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका उपचार चला हुआ है।