Spread the love

मनाली।

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का दूसरा दिन कुल्लूवी नाटी के नाम रहा। मनाली के मालरोड पर 1200 से अधिक महिलाएं कुल्लूवी नाटी पर एक साथ थिरकीं।

बुधवार को महानाटी में 95 महिला मंडलों की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी लाइन लगी।

वहीं, पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल को कैमरों में कैद किया। नाटी से पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।

विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि महानाटी में 95 महिला मंडल की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया।

महानाटी के प्रभारी बालक राम ने बताया कि महानाटी का थीम पेड़ लगाओ, हिमाचल को स्वच्छ बनाओ रहा। 5 जनवरी को राइट बैंक की महिलाओं की महानाटी होगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!