शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी में एक होटल में पंजाब की महिला मॉडल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला मॉडल ने अपने परिचित व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 22 दिसंबर को शूटिंग के लिए शिमला आई थीं। रात को एक होटल में ठहरी।
पंजाब का लुधियाना निवासी जगतार सिंह भी उसके साथ शिमला आया था। पीड़िता के मुताबिक जगतार सिंह ने होटल में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 23 साल की पीड़िता मॉडल ने बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दी।

शिमला पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस टीम जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब जाएगी।