Spread the love

ऊना

जिला के एक गांव में 28 वर्षीय महिला ने 14 वर्षीय किशोर को जबरन उठाकर शादी रचा ली है। मामले को लेकर किशोर की मां ने डीएसपी को शिकायत पत्र दिया है। महिला ने बेटे से मारपीट का आरोप भी लगाया है।

पुलिस को दी शिकायत में बिहार की महिला ने बताया कि पिछले काफी समय से वह पति व चार बच्चों के साथ ऊना के एक गांव में रह रही है। बेटों की उम्र 18 व 14 वर्ष, बेटियों की उम्र 7 व 6 वर्ष की है।

महिला का आरोप है कि 14 वर्षीय बेटे को साथ की झुग्गी में रहने वाली महिला जबरदस्ती ले गई है और मारपीट करती है। जब वह बेटे को वापिस लाने के लिए गई। तो उस महिला ने कहा कि हमने कोर्ट मैरिज करवा ली है, अब तुम्हारा बेटा घर नहीं जा सकता, इस पर अब मेरा हक है।

पीड़ित मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की उम्र अभी 14 वर्ष है, उसे जबरन ले जाया गया है। अगर दोनों के बीच शादी हुई है, तो कोर्ट मैरिज के कागज मुहैया करवाया जाए।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली थी। अगवा करने का मामला नहीं है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लडक़े की आयु का पता किया जा रहा है। 

बरहाल, पुलिस की जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि महिला के आरोपों में सचाई है या नहीं, लेकिन शादी से जुडी तस्वीरें जरूर सामने आई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!