करंट न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
जिला भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता व पूर्व नगर परिषद सदस्य तरुण विमल को मंडी टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जिसके तहत तरुण विमल बीएसएनल से जुड़े विभिन्न मसलों पर बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और लोगों की समस्याओं का भी समाधान करवाएंगे।
इसके साथ ही तरुण विमल बीएसएनल को मजबूत करने की दिशा में भी अधिकारियों के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा के विभिन्न नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

वही तरुण विमल ने इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंप गई है उसे पर वह खरा उतारने का हर संभव प्रयास करेंगे।