Spread the love

एजेंसी
कुरुक्षेत्र

अपने से 13 साल उम्र में बड़ी महिला के साथ विवाह करने वाले आरोपित राजकुमार का कैथल की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी पत्नी शैली और सौतेली बेटी तान्या इसमें अड़चन बन रही थीं।

आरोपित राजकुमार उर्फ राज वर्मा ने युवती के साथ मिलकर साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित ने यह कबूल लिया है। वहीं चार दिन भी बाद भी तान्या का सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस ने शनिवार को नहर में सर्च अभियान चलाया। रविवार को फिर से अभियान चलेगा। तान्या की मौसी मोनिका व अन्य स्वजन नहर पर टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

कैथल की प्रेमिका के साथ रचा षड्यंत्र

केयूके थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया है कि उसका कैथल के एक गांव की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था। उसकी युवती के साथ फेसबुक पर ही मुलाकात हुई थी। उस समय वह पुर्तगाल में रह रहा था।

अप्रैल माह में पुर्तगाल से वापस आने के बाद युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वहीं उसने अपनी पत्नी शैली को तलाक देने का दबाव बनाया था, मगर शैली ने उसे तलाक देने से मना कर दिया था। उसने शैली की प्रॉपर्टी को भी हथियाने के लिए मां-बेटी की हत्या करने की योजना बनाई।

यह है मामला

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि करनाल के प्रेम नगर निवासी मोनिका ने 20 मई को केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बड़ी बहन शैली के पति की 2016 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

जिसकी पहली शादी से उसके पास एक बेटी तान्या है। फेस बुक के माध्यम से करनाल के निगदू निवासी राज वर्मा उर्फ राजू के साथ उसने शादी की थी। उनके बीच लड़ाई झगड़े होने के बाद वह उसकी लडकी को साथ लेकर प्रेम नगर करनाल में किराये के मकान में रहने लग गई थी।

साली ने पैसे कमाने को भेजा था पुर्तगाल

उसकी बहन ने पैसों का इंतजाम करके उसके जीजा राजकुमार वर्मा को पैसे कमाने के लिए 2020 में पुर्तगाल भिजवा दिया था। मार्च 2021 में उसका जीजा पुर्तगाल से वापस आ गया और करनाल में उसकी बहन के साथ रहने लग गया था।

उसका जीजा उसकी बहन के साथ संतान उत्पत्ति को लेकर कलेश करता रहता था। 19 मई की शाम उसके जीजा ने फोन कर बताया था कि उनका बुढ़ेडा नहर के पास एक्सीडेंट हो गया। शैली व तान्या नहर में गिर गईं हैं। यह सब सोची समझी साजिश के तहत षड्यंत्र रच कर किया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!