Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू

उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने शुक्रवार शाम को जिला की गड़सा घाटी के मनिहार के पास पंचानाला में पार्वती जल विद्युत परियोजना की डायवर्जन टनल में हुए हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं। उपायुक्त ने एडीएम कुल्लू से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक जांच टीम में एडीएम के अलावा एसडीएम कुल्लू व डीएसपी हेडक्वार्टर सहित तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। बताया कि टीम मौके पर जाकर हादसे के तकनीकी कारणों की भी जांच करेगी।

इस हादसे में चार कामगारों की मौत हो गई है। जबकि एक कामगार धायल अवस्था में कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन है। जिसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। शनिवार को तीन कामगारों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए।

जबकि दार्जिलिंग के मृतक कामगार नवीन का शव पोस्टमार्टम के बाद अभी जिला अस्पताल कुल्लू के शवगृह में रखा गया है। बताया गया कि उसका शव हवाई मार्ग से दार्जिलिंग भेजा जाएगा।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों के बारे में टनल निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ होगी। टनल निर्माण के दौरान मजदूरों को कैसे सुरक्षा उपकरण दिए जाते थे, इसकी भी जांच होगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!