करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)
कोरोना महामारी के दृष्टिगत गांव को साफ सुथरा व कीटाणुमुक्त बनाये रखने के उद्देश्य से जय टकरासी नाग देवता स्वयं सहायता समूह मियून ने गांव में सेनेटाईजेशन अभियान छेड़ा।
महिलाओं ने इस कार्य में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाते हुए समूचे गांव में सेनेटाइजर की स्प्रे की। वहीं उन्होंने गांव के रास्तों, नालियों की साफ सफाई भी की और यहां वहां विखरे पॉलिथीन को एकत्रित कर उसे ठिकाने लगाया।
इसके साथ ही मलिाओं ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे भी जागरूक किया।