करंट न्यूज ब्यूरो
शिमला
शिमला में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के ही पोस्टर फाड़ दिए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर उनके पोस्टर लगे थे, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली का बड़ा फोटो था।
इस पोस्टर को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया है। पार्टी कार्यालय राजीव भवन की छत पर रात के समय में चढ़कर यह पोस्टर फाड़े गए हैं, वहीं बस अड्डे पर लगे पोस्टर भी फाड़े गए हैं।
बहरहाल कांग्रेस पार्टी न दो कार्यकर्ताओं को संगठन से बाहर कर दिया है। इनकी प्राथमिक सदस्यता को भी समाप्त कर दिया है और 15 दिन में उनसे जवाब मांगा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला काफी गरमा सकता है।