करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
पुलिस ने जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती करने वालों पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है। पुलिस लगातार जिला के विभिन्न इलाकों में दबिश दे कर अफीम की खेती को नष्ट कररही है।
हाल ही में कुल्लू पुलिस की टीम ने हिमरी गांव में 6 बीघा भूमि पर अफीम के डेढ़ लाख पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी पौधों को पुलिस ने नष्ट कर दिया है।
कुल्लू एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पिछले दिन पतलीकूहल पुलिस थाने की टीम जब ग्रामीण इलाकों की गश्त पर थी। तो उन्हें सूचना मिली कि यहां पर अफीम की खेती की गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम हिमरी गांव में पहुंची तो पाया कि वहां पर 6 बीघा भूमि पर अफीम की खेती की गई है। जिसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
