Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो

शिमला

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए हिमाचल प्रदेश में नौ विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता के रूप में शामिल किया गया है।

इसमें शिक्षक, एचआरटीसी के चालक- परिचालक, ईंधन पंप आपरेटर, पीडीएस डिपो संचालक, कोविड ड्यूटी में तैनात शिक्षक, बैंक और वित्तीय सेवाएं, केमिस्ट, लोक मित्र केंद्रों का स्टाफ, शिशु देखभाल संस्थानों के कर्मचारी और निर्माण प्रक्रिया में शामिल फार्मा उद्योगों के वर्करों को शामिल किया गया है।

इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है।जिसमें साफ किया गया है कि विभाग के मुखिया इन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के लिए सर्टिफिकेट जारी करेंगे।

एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों को आरएम,  एचआरटीसी फ्यूल पंप ऑपरेटर को फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर, डिपो होल्डर को फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर, अध्यापकों को संबंधित एसडीएम प्रमाण पत्र जारी करेंगे।

जबकि बैंक्स एंड फाइनेंशियल सर्विसेज में काम करने वालों को संबंधित बैंक मैनेजर, केमिस्ट को ड्रग इंस्पेक्टर, लोकमित्र केंद्र के स्टाफ को डिपार्टमेंट ऑफ आईटी चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन इंप्लाइज और फार्मा इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्करों को डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री प्रमाण पत्र जारी करेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!