करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशा कारोबारियों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बीती रात पतलीकूहल थाने की टीम पनगां संपर्क सड़क पर रात को गश्त कर रही थी तो इसी दौरान पनगां की तरफ से एक युवक पैदल आया।
पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो छः ग्राम चरस बरामद की। जिसकी पहचान 25 वर्षीय टशी जमयांग निवासी चमोर हाउस डाकघर सिद्धपुर तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया आरोपित को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।