Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
शिमला

प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में प्रदेश के हजारों एपीएल परिवारों को राहत देते हुये सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मई महीने में 14 किलो आटा देने का निर्णय लिया है। जो प्रति राशनकार्ड अढ़ाई किलो अधिक होगा।

उल्लेखनीय है कि मार्च और अप्रैल माह में गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले परिवारों को 11.50 किलो आटा प्रति राशन कार्ड दिया जा गया। लेकिन सरकार ने चावल के कोटे में कोई परिवर्तन नहीं किया है। दो महीनों में भी एपीएल परिवारों को इसी मात्रा में चावल का कोटा दिया गया।

हर गरीब परिवार को मई में एक किलो मुफ्त काले चने

इसके साथ ही सरकार ने मई महीने में हिमाचल प्रदेश के हर गरीब परिवार को एक किलो काले चने मुफ्त देने का भी निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश के हर गरीब परिवार को एक किलो काले चने मुफ्त दिए जाएंगे।

बताया कि सरकार ने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीबों को पांच किलो गेहूं और चावल मुफ्त देने की घोषणा के बाद लिया है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की ही तरह प्रदेश में भी गरीबों को प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के बाद मिलने वाला मुफ्त राशन भी मई महीने से मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें गरीब परिवारों के हर सदस्य के हिसाब से तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं मुफ्त में दिया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में बीपीएल, अंत्योदय और पीएचएच की तीन श्रेणियों में आने वाले गरीबों को यह मुफ्त राशन और चने मिलेंगे। केंद्र की तरफ से मिलने वाला राशन मई और जून दो महीने मिलेगा। वहीं, सरकार की तरफ से दिए जाने वाले काले चने सिर्फ मई महीने में ही दिए जाएंगे।

केंद्र सरकार की तरफ मिलने वाला पांच किलो राशन परिवार के हर सदस्य के हिसाब से मिलेगा, जबकि प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाले एक किलो काले चने एक राशन कार्ड पर एक किलो ही मिलेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!