Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कांगड़ा

लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के खौफ व प्रदेश सरकार द्वारा तय कोरोना बचाव नियमों को ठेंगा दिखाते हुये जिला के इंदौरा उपमंडल के तहत एक शादी समारोह में तीन सौ से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौरा उपमंडल की ग्राम पंचायत सूरजपुर के सुरजपुर गांव में एक शादी समारोह में करीब 300 लोग मौजूद थे। जबकि कांगड़ा जिला में कोरोनाप संक्रमण पूरी तरह से उफान पर है।

लेकिन इसके बावजूद भी लोग इस महामारी को बहुत ही हल्के से लेते हुये अपने साथ अन्य लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

इस शादी समारोह में इतने बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने जानकारी मिलते ही तहसीलदार इंदौरा विमला शर्मा तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने कोरोना महामारी के चलते ज्यादा भीड़ इकट्ठा करने पर और सरकार के आदेशों की उल्लंघना करने पर मौके पर 5000 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

विमला शर्मा ने बताया शादी में 300 से ज्यादा लोग शामिल थे, जिस वजह से उनको जुर्माना लगाया गया। लेकिन हैरत इस बात की है कि लोग इस मसले पर गंभीरता क्यों नहीं दिखा रहे हैं। जबकि कांगड़ा में रोजाना सैंकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!