Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)

नगर पंचायत आनी के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण पंजीकरण के लिए प्राइमरी स्कूल आनी में व्यवस्था की गई है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने जानकारी देते हुये कहा कि 18 से 44 वर्ष के जो लोग स्वंय ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर सकते हैं, वह प्राइमरी स्कूल आनी में टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

बताया कि इसके लिए आधार कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। इसके साथ ही एक वैध मोबाइल नम्बर भी साथ होना आवश्यक है। बताया कि आनी की विभिन्न पंचायतों के लोगों के लिए संबंधित पंचायत में सचिव के पास पंजीकरण की व्यवस्था पहले से चल रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!