Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने अभी से भविष्य की तैयारियों को लेकर बड़ी कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत तीन अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है ।

जिन्हें ऑक्सीजन की उपलब्धता से लेकर मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए एंबुलेंस प्रबंधन और कॉर्पोरेट व सीएसआर योगदान कोविड-19 एसडीआरएफ फंड में कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा एक अन्य कमेटी को सही डाटा इकट्ठा करने और मीडिया को सही व सटीक जानकारी देने के लिए गठित किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से गठित लॉजिस्टिक कमेटी में एमडी एसपीएसईडीसी अरिंदम चैधरी को संयोजक जबकि संयुक्त निदेशक आयुर्वेद राखी, स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में ओएसडी डॉ. जसवाल और जीएम कौशल विकास निगम सनी शर्मा को सदस्य व डॉ. जितेंद्र चौहान को नोडल अफसर बनाया गया है।

इस कमेटी की जिम्मेदारी ऑक्सीजन की उपलब्धता, ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के आर्डर समय से किए जाने और अतिरिक्त बेड क्षमता को बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह कोविड-19 मरीजों के लिए एंबुलेंस का प्रबंध करने वाली कमेटी में एसएसओ एनएचएम डॉ. राजेश ठाकुर को समन्वयक, आईजीएमसी के डॉ. मलय सरकार, डॉ. संजय महाजन, डॉ. पदम नेगी को सदस्य बनाया गया है।

यह कमेटी जरूरी दवाओं की खरीद व उनकी आवाजाही के लिए जिम्मेदार होगी ताकि प्रदेश में कहीं भी दवाओं की कमी किसी भी को भी कोविड सेंटर पर न हो।

वहीं, निदेशक शहरी विकास आबिद हुसैन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है जिसमें अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा सुमित और उप स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रमेश चंद्र को सदस्य बनाया गया है।

यह कमेटी सीएसआर के तहत कॉर्पोरेट घरानों से कोविड-19 एसडीआरएफ फंड के लिए दानदाताओं से दान दिलाने का प्रयास करेगी। वहीं, मीडिया कमेटी के समन्वयक एमडी एनएचएम डॉक्टर निपुण जिंदल होंगे।

इसमें डॉक्टर गोपाल वेरी, डॉक्टर अंजली चैहान और संजय सैनी को सदस्य बनाया गया है । यह कमेटी समयबद्ध तरीके से डाटा इकट्ठा कर मीडिया तक सही सूचना लगातार पहुंचाएगी। साथी किसी भी लेवल पर सूचना के गैप को खत्म करने के लिए भी जिम्मेदार होगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!