Spread the love

करंट न्यूज़ ब्यूरो

कुल्लू


जिला मुख्यालय पर नगर परिषद वार्ड नंबर 10 में दादा-दादी द्वारा पोती की पिटाई का वीडियो वायरल होने के अब पिता के द्वारा अपनी ही बेटी की दरिंदे की तरह निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पिता अपनी बेटी की खूब पिटाई कर रहा है। उसे बालों से घसीटते हुए घर से बाहर लेकर जाता है। बाप की निर्दयता यहीं नहीं रुकती है। इसके बाद वह अपनी बेटी के हाथ बांध देता है। जबकि लड़की बुरी तरह रो रही है लेकिन इस बाप का दिल नहीं पसीजता। एक के एक वीडियो सामने आने के बाद घाटी में चर्चाओं का माहौल है। लोग ऐसे दरिंदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसे पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि छानबीन के दौरान पुलिस ने लड़की के बाप को उसकी पिटाई के लिए दोषी पाया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब लड़की को उसके बाप, दादा और दादी के हवाले नहीं किया जाएगा बल्कि लड़की को उसकी मां के हवाले किया जाएगा। मामले में गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों की आवश्यक काउंसलिंग भी की जाएगी। मामले की छानबीन चल रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!