Spread the love

समीक्षा ठाकुर
रामपुर बुशहर


विधायक नंदलाल ने शुक्रवार को कई पंचायतों का दौरा किया। ननखड़ी क्षेत्र की पंचायतों को विकास कार्यों के लिये 9 लाख रु. दिये। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के सचिव धु्रव शर्मा ने बताया कि इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी कर दिया।

उन्होंने कहा कि बीते उपचुनावों में प्रतिभा सिंह को बुशहर की जनता द्वारा दिए गए अपूर्व एवं अपार जनसमर्थन के लिए लोगों का आभार किया। इस दौरे में जहां कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला, वहीं वर्तमान की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों एवं विफलता के प्रति लोगों का रोष देखने को मिला।

शर्मा ने कहा कि बीते चार वर्षों में इस क्षेत्र के साथ विकास की दृष्टि से सौतेला व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के द्वारा सड़कों की खस्ता हालत और विभिन्न विभागों में खाली पड़े पद, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं पानी की चरमराती व्यवस्था एवं सरकार का इसके प्रति उदासीन रवैया, बागवानों की अनदेखी एवं ठोस नीति का अभाव जनता के मुख्य मुद्दों में रहे।

विधायक की जनसभाओं में उमड़े हुजूम ने स्व. राजा वीरभद्र सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति अपने प्यार एवं निष्ठा को दोहराया। विधायक नंदलाल ने ग्राम पंचायत खड़ाहन, खुनी पनोली, जाहू, खोलीघाट, गाहन, अड्डू, वगलती, ननखड़ी, बड़ोग, कुंगल बाल्टी, खमाड़ी और शोली का दौरा किया।

विधायक ने ग्राम पंचायत खड़ाहन में पार्किंग के लिए चार लाख और ग्राम पंचायत अड्डू में समुदायिक भवन कोटकाली मंदिर के लिए दो लाख देने की घोषण की। महिला मंडल अड्डू के भवन के लिए एक लाख और ग्राम पंचायत वगलती के अंतर्गत दनावली भवन निर्माण हेतु दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

विधायक ने जमा दो स्कूल वगलती के भवन निर्माण को भी प्राथमिकता सूची में डालने की घोषणा की। इस दौरे में कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा साथ रहे।

जिला परिषद सदस्य हुकम चंद, संजीदा, निशा, बीडीसी सदस्य जगदीश ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस में अपनी निष्ठा व्यक्त की।

इस कार्यक्रम में रमिला, कुलदीप मेहता, दिलीप सिंह, रंजना, राजेश्वर, कम्पा, कमलेश मेहता, दीपा, रीता, सुदेश अनिल शर्मा, सतपाल मेहता, कमल, सिंगर, राजीव ठाकुर, सतीश चाई, राजेश, जगत, राजेंद्र, गौरव, जसवीर, कमलेश, राजीव, आनंद और शीला ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!