करंट न्यूज ब्यूरो
ऊना/कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के लिये यह सचमुच में गौरव की बात है कि जिला मुख्यालय कुल्लू से संबंध रखने वाली तेज तर्रार पत्रकार आशा डोगरा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा गया।
जिससे जिला के पत्रकारों में हर्ष की लहर है। वहीं आशा डोगरा को पुरस्कार मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि ऊना में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन में प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा हिमाचल दर्पण लाइव टीवी कुल्लू में कार्यरत महिला पत्रकार आशा डोगरा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वही इस मौके पर पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले हिमाचल प्रदेश की दर्जनों विभूतियों को भी सम्मानित किया। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के हर जिला से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हिमाचल दर्पण लाइव टीवी को भी हिमाचल गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
कुल्लू जिला की महिला पत्रकार आशा डोगरा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल हिमाचल गौरव पुरस्कार मिलने पर कुल्लू जिला के पत्रकारों ने बधाई दी है।
प्रेस क्लब भुंतर के अध्यक्ष व करंट न्यूज के संपादक धर्मचंद यादव, कुल्लू टुडे के एमडी विनोद महंत, करंट न्यूज की एमडी सुजाता शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गौरीशंकर, करतार कौशल, अजय कुमार, शंभू प्रकाश, देविंदर कुमार, पूजा ठाकुर, देसी चैनल के एमडी डीआर ठाकुर, आलोक, तारा चंद थरमाणी, रेणुका गोस्वामी व मोहर सिंह, सोनू ठाकुर, संजय कुमार आदि ने आशा डोगरा को इस उपलब्धि के लिये शुभकामनायें दी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आशा डोगरा पत्रकारिता के क्षेत्र में नये पायदान स्थापित करते हुये सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुये पत्रकारिता में अपनी बेहतर पहचान कायम करेंगी।
इस मौके पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी बोस, सचिव सीमा मोहन, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रनेश राणा सहित राष्ट्रीय व प्रदेश की कार्यकारिणी और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने भाग लिया भाग लिया।
