करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
मंगलवार रात को जिला मुख्यालय के साथ लगते शांगरी बाग में एक बाइक दुर्घटना बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुघर्टना उस समय हुई जब एक युवक बाइक सवार होकर जीया की तरफ जा रहा था।
इस दौरान शांगरी बाग के पास उसने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण बाइक डिवाइडर से जाकर टकराया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। मृतक की पहचान सतपाल सुपुत्र नूतन ठाकुर गांव वाशिंग डाकघर बबेली जिला कुल्लू के रूप में हुई है।