Spread the love

निरमंड (कुल्लू) करंट न्यूज़ : जिला के निरमंड इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 32 साल की महिला ने अपने ही मामा पर पीछा करने, परेशान व छेड़छाड़ करने और मारपीट का आरोप लगाया है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले एक महीने से आरोपी उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। खेत हो या जंगल, जहां जाती, आरोपी पीछे-पीछे पहुंच जाता और उसे डरा-धमका कर परेशान करता था।

महिला का कहना है कि उसने कई बार आरोपी को समझाया, विरोध भी किया, लेकिन आरोपी नहीं माना।

आखिर 1 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 7 बजे हद हो गई। आरोप है कि आरोपी उसके घर के बाहर पहुंच गया और वहां उसके साथ छेड़खानी व हाथापाई कर दी।

घटना के बाद डरी-सहमी महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी लाल चंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के हर बिंदु की बारीकी से जांच हो रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!