Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ डेस्क : 1 अगस्त 1963 को जब कांगड़ा से अलग होकर कुल्लू जिला बना था, तब से लेकर आज तक कुल्लू सदर उप-मंडल में 60 से ज्यादा SDM बदल चुके हैं, लेकिन इस कुर्सी पर कभी किसी महिला अधिकारी ने नियमित तौर पर कार्यभार नहीं संभाला था।

62 साल के इस इतिहास को तोड़ते हुए अब पहली बार एक महिला अधिकारी ने SDO (Civil) कुल्लू का नियमित पद संभाला है। वह नाम है – *डॉ. जयबंती ठाकुर।*

वर्ष 2025 बैच की HPAS अधिकारी डॉ. जयबंती ठाकुर, जो मूल रूप से आयुर्वेद डॉक्टर रही हैं, ने हाल ही में सहायक आयुक्त कुल्लू के साथ SDM कुल्लू के अतिरिक्त प्रभार से पदोन्नत होकर अब नियमित SDM का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे BDO और PO DRDA जैसे जमीनी पदों पर विकास कार्यों को गति दे चुकी हैं।

*डॉ. जयबंती ठाकुर और जिला प्रशासन की वर्तमान प्राथमिकताएँ*

डॉ. ठाकुर ने सहायक आयुक्त से पदोन्नत होकर एसडीएम कुल्लू का नियमित पद संभालने के बाद करंट न्यूज़ के साथ बातचीत की। कहा कि उनका फोकस जिला प्रशासन की इन मुख्य प्राथमिकताओं पर केंद्रित है।

*कुल्लू दशहरा उत्सव का सफल आयोजन* अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव का समय नजदीक होने के कारण, पूरी प्रशासनिक मशीनरी की सबसे बड़ी प्राथमिकता इस भव्य उत्सव का सुरक्षित और सुचारू प्रबंधन करना है।

*पर्यटन और यातायात प्रबंधन* कुल्लू, मनाली और कसोल (पार्वती घाटी) जैसे क्षेत्रों में पर्यटन सीजन और वीकेंड पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से निजात दिलाना और पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं बढ़ाना।

*कानून-व्यवस्था और नशामुक्त अभियान* पार्वती घाटी के संवेदनशील इलाकों में अवैध रेव पार्टियों, मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था को और सख्त करना।

*आपदा प्रबंधन व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार* मानसून या भारी बारिश से प्रभावित सड़कों, पुलों, पेयजल और बिजली जैसी आवश्यक सेवाओं को बहाल करना।

*वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों की समस्याओं का निवारण* प्रशासनिक बैठकों के माध्यम से शहर में स्वच्छता, फुटपाथों की मरम्मत, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान और अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता से इलाज दिलाना।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जयबंती ठाकुर को फ़ील्ड में काम करते हुए लोगों की समस्याओं का निराकरण करना, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना और विकासात्मक योजनाओं को गति देने के साथ ही सौन्दर्यकरण पर कार्य करने के लिए हर वक्त प्रयासरत रहती हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!