कुल्लू, करंट न्यूज़: कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मौहल की जूनियर रेड क्रॉस यूनिट द्वारा सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ‘Work for a Cause’ फेट का सफल आयोजन किया गया।
एसडीएम डॉ. जयबंती ठाकुर ने किया शुभारंभ, रेड क्रॉस सचिव रहे विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त एवं एसडीएम कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर ने किया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू के सचिव चंद्रकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहल पंचायत के प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्यों ने भी शिरकत की। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
रक्तदान शिविर बना मानव सेवा का प्रतीक, खेल और व्यंजन स्टॉलों पर उमड़ा उत्साह

फेट के दौरान मानव सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामुदायिक कल्याण की भावना को मजबूत किया। इसके अलावा मेले में विभिन्न खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनका विद्यार्थियों, अभिभावकों और आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया।
एनजीओ ने बढ़ाया सहयोग, जूनियर रेड क्रॉस की टीम भावना आई काम

कुल्लू की कई प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) ने भी इस सामाजिक पहल में सहभागिता कर कार्यक्रम को और सार्थक बनाया। जूनियर रेड क्रॉस यूनिट के सभी सदस्यों ने टीम भावना और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

सेवा सहयोग मानवता का संदेश
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सेवा, सहयोग और मानवता के संस्कार विकसित करते हैं। मानवता की इस मुहिम से जुड़ने के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, कुल्लू से संपर्क किया जा सकता है।