केलांग, करंट न्यूज: लाहुल स्पीति मुख्यालय केलांग में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है। केलांग टाउन रोड और जिला अस्पताल रोड पर 2 सितंबर से 15 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
एसडीएम कुनिका ऐकर्स ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इन दोनों सड़कों पर सीमेंट कंक्रीट और वियरिंग कोर्स का काम किया जाना है। सुरक्षा और सुचारू यातायात को देखते हुए 2 से 15 सितंबर तक या कार्य पूरा होने तक सड़कें बंद रखी जाएंगी।
कौन से वैकल्पिक मार्ग रहेंगे खुला:
- बिलिंग से जिला अस्पताल-पुलिस लाइन मार्ग
- शाकस नाला से ताशी देलेक होटल-टाउन रोड
- दुर्गा माता मंदिर से ताशी देलेक होटल-टाउन रोड
एसडीएम ने जनता से अपील की है कि निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें।
आपातकालीन वाहनों को स्थिति के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही दी जाएगी। उन्होंने असुविधा के लिए खेद जताते हुए सड़क कार्य को समय पर पूरा करवाने में सहयोग मांगा है।