शिमला, करंट न्यूज: सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाना RTI कार्यकर्ता कर्मचंद भाटिया को भारी पड़ गया। शिमला पुलिस ने भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना सदर में *अभियोग संख्या 110/2026 दिनांक 27.08.2026* के तहत धारा *353(1)(b), 196(1)(b) एवं 336(4) BNS* में मामला दर्ज किया गया है।
*AI एप से बनाई थी पोस्ट*
जांच में सामने आया कि भाटिया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने की भ्रामक पोस्ट डाली थी, जबकि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने *AI आधारित एप्लिकेशन से पोस्ट तैयार कर* फेसबुक पर अपलोड की थी।
आरोपी को 27 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और 28 अगस्त को JMIC-8 शिमला कोर्ट में पेश कर *2 दिन का पुलिस रिमांड* लिया गया। जांच जारी है।
एसएसपी ने कहा कि शिमला पुलिस सोशल मीडिया पर तथ्यात्मक और जिम्मेदार सूचना को लेकर गंभीर है, कानून तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।