Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़: हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज शुक्रवार को केवल कांगड़ा जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

विभाग ने आगे चेतावनी देते हुए बताया कि शनिवार, 23 अगस्त को बारिश का दायरा बढ़ेगा। इस दिन कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर इन 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे न जाएं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!