बंजार, करंट न्यूज़ :
कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में हरियाणा से घूमने आई एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर बंजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिकायत में महिला ने बताया कि वह हरियाणा से बंजार घूमने आई थी। इस दौरान उसके साथ आए *अभिषेक फोरे* नामक व्यक्ति, जो खुद को ट्रिप कैप्टन बताता है, ने बंजार थाना क्षेत्र के एक होटल में उसके साथ पहले अपशब्द कहे और फिर दुष्कर्म किया।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले में पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण सहित अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।