कुल्लू, करंट न्यूज़ : पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता से मारपीट के बाद उनको कार्यालय के साथ ही लगता नाले में फेंक दिया गया था।
परिजनों को उनकी इस स्थिति की जानकारी मिलने पर उनको बिलासपुर स्थित एम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
वहीं, इस मामले की जांच के लिए एसपी मदनलाल कौशल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को एसआईटी ने इस मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया था। उसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि जलशक्ति विभाग के जेई 52 वर्षीय लाभ सिंह गुलेरिया की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री से एएसपी संजीव चौहान की अगुआई वाली एसआईटी ने पर्दा उठा दिया है। इस केस को सुलझाने में सदर थाना के एसएचओ भूप सिंह गुलेरिया की भी अहम भूमिका रही है।
महिला डाक्टर के साथ अवैध संबंधों के संदेह के चलते ही जलशक्ति विभाग कुल्लू के गांधीनगर स्थित कार्यालय में सेवारत जेई लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या कर दी गई।
इस खूनी वारदात में महिला डाक्टर, उसके डाक्टर पति, ससुर और देवर की संलिप्तता की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम कुल्लू के एएसपी संजीव चौहान की अगुआई में एसआईटी ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार महिला डाक्टर कुल्लू के एक अस्पताल में कार्यरत है। वहीं उसका पति लाहुल में डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहा है। उसे पुलिस लाहुल से गिरफ्तार कर कुल्लू ला रही है।
एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस केस में अब कानून अपना काम करेगा।
उन्होंने बताया कि एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि लेडी डाक्टर के परिजनों को जेई और उसके बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर संदेह हो गया था।
उन्होंने बताया कि बीते 24 जुलाई को जेई को पानी की पाइप लाइन चेक करने के बहाने लेडी डाक्टर ने गांधीनगर स्थित घर बुलाया और फिर उसके पति आयुर्वेद चिकित्सक, ससुर और देवर ने सुनियोजित तरीके से जेई को मौत के घाट उतारते हुए गांधीनगर के साथ
के पास फेंक दिया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर गांधीनगर में जल शक्ति विभाग के कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया को मारपीट करके कार्यालय के साथ ही नाले में फेंक दिया गया था।
उसके बाद उन्हें जीवित अवस्था में बिलासपुर एम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
अपडेट थोड़ी देर में