Spread the love

उदयपुर, लाहुल-स्पीति | करंट न्यूज: लाहुल-स्पीति की विधायक एवं *आदिवासी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा राणा* के उदयपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमला ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर राहुल, टीएसी सदस्य सुशील, लाल चंद, हीरा राम गौड़, रघुबीर, बुद्धि सिंह, रोबीन, जगदीश, रंजीत, अर्जुन, अनिल कपूर, सुरेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष दौरजे लारजेऔर महासचिव अरुण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

*“आदिवासी होना गर्व की बात”

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनुराधा राणा ने कहा, 
_“आदिवासी होना हमारी पहचान है और हमें इस पर गर्व है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी *ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण* के साथ करेंगी।

अनुराधा राणा ने विश्वास दिलाया कि प्रदेशभर के *आदिवासी समाज के अधिकारों, विकास और जनहित* से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!