मनाली | करंट न्यूज़: मनाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान 4.210 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मावित (25) पुत्र नरेश चंद, निवासी शाहपुर, जिला कांगड़ा के कब्जे से यह नशीला पदार्थ पकड़ा। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। है।
SI पूरन चंद कर रहे जांच
मामले की आगे की जांच उप-निरीक्षक पूरन चंद द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कुल्लू-मनाली क्षेत्र में नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।